फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोपीस बने रहे पिथौरागढ़ के 18 एटीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला मुुख्यालय में 18 एटीएम शोपीस बने रहे। लोगों को नकदी के लिए एटीएम के चक्कर काटने पड़े। चुनिंदा एटीएम की कतारों में खड़े लोगों को नकदी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


रविवार को मुख्यालय के 25 में से 18 एटीएम ठप पड़े रहे। एसबीआई समेत सहकारी, ग्रामीण बैंकों से लेकर कई निजी बैंकों के एटीएम खाली थे। अकेले एसबीआई के सात एटीएम में नकदी नहीं मिली। यही हाल दूसरे बैंकों के एटीएम का रहा। दिनभर लोगों को नकदी के लिए एक एटीएम से दूसरे एटीएम पर भटकना पड़ा।

जिन एटीएम में नकदी थी, वहां भी शाम तक खत्म हो गई। साप्ताहिक अवकाश के चलते बैंक बंद होने से ज्यादा समस्या हुई। लीड बैंक अधिकारी प्रवीण कुमार का कहना है कि नकदी की मांग बढ़ी है। इससे एटीएम नहीं भर पा रहे हैं। सभी बैंकों को समय-समय पर एटीएम में नकदी डालने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें