फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव सिंह मैदान के संरक्षण की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। देव सिंह मैदान की बदहाली को लेकर नगरवासियों में गुस्सा है। उन्होंने राज्यपाल से मैदान को संरक्षित करने की मांग की है। बुधवार को नगर पालिका सभासद सुबोध बिष्ट, सामाजिक कार्यकर्ता भगवान रावत और मदन मोहन जोशी ने एडीएम मोहम्मद नासिर के माध्यम से राज्यपाल को इस संबंध में ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन


इसमें कहा है कि नगर और आसपास के सैकड़ों खिलाड़ी अभ्यास के लिए इसी मैदान पर निर्भर हैं। इस मैदान से कई खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में नाम रोशन किया है। प्रशासन पूर्व में इस मैदान में खेल के अलावा अन्य गतिविधियों पर रोक लगा चुका है। बावजूद इसके वसंतोत्सव का आयोजन किया गया। इससे मैदान को काफी नुकसान पहुंचा है। इससे पहले खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत से मैदान में घास लगाई थी, जो बर्बाद हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें