फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनस्यारी,धारचूला की ऊंची चोटियों में हिमपात

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/मुनस्यारी/डीडीहाट/अस्कोट। जनपद में बृहस्पतिवार को मौसम ने एक बार फिर अचानक करवट बदली। मुनस्यारी, धारचूला की ऊंची चोटियों में हिमपात हुआ। जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में बारिश हुई। बारिश से ठंड एक बार फिर लौट आई है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दोपहर एक बजे से दो बजे तक जिला मुख्यालय, अस्कोट के साथ ही तमाम हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। शहर में अचानक हुई बारिश से बचने के लिए लोग भागते नजर आए। मुनस्यारी के हंसलिंग, राजरंभा, पंचाचूली, खलियाटॉप, नामिक, हीरामणि पर्वतमाला में जबरदस्त हिमपात हुआ।
विज्ञापन


मुनस्यारी में हल्की बारिश हुुई। डीडीहाट आईटीबीपी से मिली जानकारी के अनुसार गुंजी, कालापानी, नाभीढांग समेत तमाम इलाकों में बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें