पिथौरागढ़। महाविद्यालय प्राध्यापकों ने साइबर सुरक्षा की बारीकियां जानी। विशेषज्ञों ने प्राध्यापकों को इंटरनेट के इस्तेमाल के दौरान सुरक्षा उपायों की जानकारी दी और बचाव के तरीके समझाए।
बृहस्पतिवार को महाविद्यालय में सीटीई की कार्यशाला के छठे दिन विशेषज्ञों ने प्रतिभागी प्राध्यापकों को डिजिटल बैंकिंग की जानकारी दी। बताया कि ऑनलाइन बैंकिंग के दौरान कौन-कौन सी सावधानियां बरती चाहिए। आर्थिक धोखाधड़ी और ठगी से कैसे बचा जा सकता है। उन्हें रोकथाम और बचाव के तरीके बताए गए।
इससे पहले प्राध्यापकों ने ब्लॉग बनाना, पोस्ट कराना सीखा। साइट डिजायन करने की जानकारी ली। विशेषज्ञों ने शिक्षण को प्रभावी बनाने के लिए यू-ट्यूब और विकिपिडिया के इस्तेमाल के बारे में भी बताया। इस दौरान सीटीई समन्वयक डॉ. डीबी सिंह, डॉ. के मौर्या, डॉ. हेम चंद्र पांडे, डॉ. आशुतोष प्रताप, बैंक अधिकारी जीवाई शर्मा, शैलेंद्र वल्दिया आदि थे।