फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 19 कन्या इंटर कालेजों में चलेगा बेटी बचाओ अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 19 कन्या इंटर कालेजों में चलेगा बेटी बचाओ अभियान
विज्ञापन

पिथौरागढ़। जिले के 19 कन्या इंटर कालेजों में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान चलेगा। इसका शुभारंभ सोमवार को गंगोत्री गर्ब्याल राजकीय कन्या इंटर कालेज से हो गया है। जिलाधिकारी सी रविशंकर और अभियान की जिला एंबेसडर सीडीओ वंदना ने कार्यक्रम में कहा कि बालिकाओं को स्वस्थ रहने के तरीके बताए जाएंगे। इसके अलावा उनको शिक्षा का बेहतर माहौल प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर गांव कनेक्शन संस्था की मुख्य प्रचारक रमा तिवारी ने बालिकाओं का मनोबल बढ़ाने वाली कई जानकारियां दी। इसी संस्था की श्रृंखला पांडे ने भी बालिकाओं को पढ़ाई, खेलकूद के बारे में अहम जानकारियां दी। आज यह कार्यक्रम एक साथ कन्या इंटर कालेज मूनाकोट में भी चलाया गया। 14 फरवरी को कन्या इंटर कालेज कनालीछीना, 15 को थल और डीडीहाट, 16 को धारचूला और मुनस्यारी, 17 को बेड़ीनाग और गणाई, 19 को बनकोट और तामानौली, 20 फरवरी को गंगोलीहाट में आयोजित होगा। कार्यक्रम में जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक डीडी पंत, देवसिंह इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. अशोक पंत, कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्य नंदा रावत आदि उपस्थित थे। फोटो 12 पीटीएच 17 पी
विज्ञापन

उप्रेती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें