फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा के समय अलर्ट रहें पुलिस कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। यहां थाने के निरीक्षण के लिए पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी विमल आचार्य ने कहा कि मुनस्यारी आपदा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील तहसील है। ऐसे में पुलिसकर्मियों को ज्यादा सतर्क होकर काम करना पड़ेगा।
विज्ञापन


मुनस्यारी तहसील में भूकटाव के खतरे रहते हैं। हिमपात के दौरान यातायात बंद हो जाता है। भूकंप के झटके अक्सर इस इलाके में आते रहते हैं। इसके अलावा आग की घटनाएं भी होती रहती हैं। ऐसे मामले प्रकाश में आने पर पुलिस को शीघ्र कदम उठाकर लोगों की मदद करनी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस की दैनिक गतिविधियों, शस्त्रों, आपदा के समय काम आने वाले उपकरणों को भी देखा। आकस्मिक सेवा के लिए पुलिस की दक्षता की परख की गई। उन्होंने भोजनालय, भंडारगृह, मालखाने का निरीक्षण किया और पुलिसकर्मियों को मौसम के अनुसार कपड़े उपलब्ध कराने, पुलिसकर्मियों की दिक्कतें दूर करने का आश्वासन भी दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी की ओर से हर छह महीने में थाने का निरीक्षण किया जाता है।
विज्ञापन


उन्होंने थाना प्रभारी चंदन सिंह बिष्ट से जानकारी हासिल की। इस मौके पर उपनिरीक्षक अरुण राणा, अभिसूचना इकाई के उपनिरीक्षक केसी जुडियाल सहित थाने के समस्त जवान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें