फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंची नरेंद्र चंद की किताब

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पूर्व सैन्य अधिकारी नरेंद्र चंद द्वारा लिखित पुस्तक ‘अध्यात्म में चलें, सुख से जीयें’ प्रधानमंत्री कार्यालय में पहुंच गई है। प्रधानमंत्री कार्यालय से पुस्तक की सराहना की गई है और इसके लिए शुभकामना दी है।
विज्ञापन


नरेंद्र चंद ने पुस्तक के विमोचन के बाद 20 सितंबर 2017 को पुस्तक की एक प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डाक से भेजी थी। प्रधानमंत्री कार्यालय में तैनात उपसचिव चंद्रेश सोना ने नरेंद्र चंद को पत्र भेजकर कहा है कि पुस्तक उनके कार्यालय को प्राप्त हो गई है। यह पुस्तक पढ़ने के लिए प्रधानमंत्री को दे दी गई है। उन्होंने पुस्तक की सराहना की है और लेखक को शुभकामना दी है।

नरेंद्र चंद ने सेना से सेवानिवृत्ति के बाद सामाजिक कार्य शुरू किए। पिछले तीन साल से वह निरंतर लेखन में व्यस्त हैं। प्रथम पुस्तक के प्रकाशन के बाद उनका हौसला बढ़ा है और वह जल्दी ही नई पुस्तक के प्रकाशन की तैयारी में हैं। पुस्तक के प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचने की सूचना मिलने से वह बेहद खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें