फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

136 बुजुर्गों को 17 माह से नहीं मिली पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। ग्राम पंचायत बलुवाकोट और पय्यांपौड़ी के 136 बुजुर्गों को 17 माह से वृद्धावस्था पेंशन का भुगतान नहीं हुआ है। इन सभी की पेंशन बलुवाकोट डाकघर के माध्यम से मिलती है। पेंशन नहीं मिलने से बुजुर्ग खासे परेशान हैं। अब समाज कल्याण विभाग ने सभी पेंशनरों के खातों को नए सिरे से आधार लिंक कराना शुरू किया है। आशंका जताई जा रही है कि अधिकतर खातों का आधार लिंक न होने से पेंशन रुक गई है।
विज्ञापन


बलुवाकोट के सामाजिक कार्यकर्ता चंचल सिंह ऐरी ने बताया कि दोनों ग्राम पंचायतों के कुल 136 बुजुर्ग पेंशन से वंचित हो गए हैं। बुजुर्ग हर महीने पेंशन की राशि लेेने के लिए डाकघर के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनको निराश लौटना पड़ रहा है। यह मामला बुधवार को जुम्मा में लगे बहुउद्देशीय शिविर में डीएम सी रविशंकर के सामने भी उठाया गया।

डीएम ने समाज कल्याण अधिकारी और एसडीएम को आदेश दिए कि पेंशन किस कारण रुकी है, इसका पता लगाएं और हर बुजुर्ग को अगले महीने पेंशन का भुगतान करें। समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल के अनुसार पेंशन खातों का आधार लिंक न होने के कारण यह समस्या आई है। अब सभी खातों को नए सिरे से आधार लिंक कराया जा रहा है। एक कर्मचारी को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता ऐरी ने बताया कि गांव के लोगों को आधार लिंक करने के बारे में जानकारी नहीं रहती। ऐसे लोगों को जानकारी देने के लिए प्रशासन को प्रयास करना चाहिए और पेंशन खातों को आधार लिंक करने के लिए गांवों में शिविर लगाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें