फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेड़ीनाग में वाहन खाई में गिरा, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। बेड़ीनाग-अल्मोड़ा सड़क पर राईआगर के पास शुक्रवार को दोपहर बाद पिकप वाहन के खाई में गिरने से चालक समेत दो लोग घायल हो गए। वाहन में दो ही लोग सवार थे। घायलों को 108 आपात वाहन से बेड़ीनाग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिकप वाहन (यूके 05 सीए 1243) सेराघाट से बेड़ीनाग की तरफ आ रहा था। राईआगर के पास एक मोड़ पर चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क से पलटकर करीब 30 मीटर खाई में गिर गया।

दुर्घटना में पिकप चालक राईआगर निवासी कमल भंडारी (45) पुत्र नारायण सिंह, अंकित राम (17) पुत्र पूरन राम घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और 108 वाहन को सूचना दी। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से खाई से बाहर निकाला गया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों घायल खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें