फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल एप से होगा परिसंपतियों का मानचित्रण

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पवित्र कैलाश भूक्षेत्र परियोजना के तहत सोमवार को जिला पंचायत सभागार में कार्यशाला हुई, इसमें परियोजना के नोडल अधिकारी डॉ. गजेंद्र सिंह ने कहा कि पिथौरागढ़ जिले की 281 प्रकार की सार्वजनिक, सरकारी वन संपदा, कृषि आदि परिसंपत्तियों का मानचित्रण मोबाइल एप के माध्यम से किया जा रहा है। इन परिसंपत्तियों की जानकारी जल्दी ही केंद्र सरकार के पंचायत पोर्टल पर देखी जा सकती है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पंचायतीराज संस्थाओं के सशक्तीकरण को लेकर पूरे देश में कार्यक्रम चल रहा है। उत्तराखंड में पिथौरागढ़ जिले का चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ जिले में परिसंपत्तियों के मानचित्रण का काम अंतिम चरण में है। कार्यशाला का संचालन कर रहे वैज्ञानिक शशांक लिंगवाल ने कहा कि परिसंपत्तियों के मानचित्रण का मुख्य मकसद यह है कि भविष्य में इनके सहारे ग्राम, ब्लॉक और जिला स्तर पर योजनाओं को तैयार करने में मदद मिलेगी।

कार्यशाला में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने कहा कि यह परियोजना बेहद लाभकारी है और पंचायतों को इसमें सहयोग करना चाहिए। कार्यशाला की अध्यक्षता एसएस रसाईली ने की। इस मौके पर जीबी पंत पर्यावरण संस्थान के निदेशक डॉ. आरएस रावल, डॉ. जीएस रावत, एसएन वर्मा, डॉ. राजेश जोशी, डॉ. रवींद्र जोशी, विनीत पात, अरविंद पांडे, उमेद सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें