फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों के बच्चों के लिए शिक्षण की व्यवस्था की

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी ने अब मजदूरों के बच्चों को शिक्षा दान की पहल शुरू कर दी है। विण में मजदूरों की बस्ती में जाकर स्कूल न जाने वाले बच्चों के लिए शिक्षण की व्यवस्था की गई। वहां पर शिक्षण कक्ष खोला गया है और एक व्यक्ति को पढ़ाने के लिए नियुक्त कर दिया है।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी वंदना ने शिक्षण कक्ष का उद्घाटन करते हुए सोसायटी की पहल की सराहना की। बाहरी जिलों के कई मजदूर यहां काम के सिलसिले में आए हुए हैं। वह अपने परिवार और बच्चों के साथ यहां टिनशेड और कच्चे मकानों में रहते हैं।

सोसायटी के अध्यक्ष अजय चंद्र ओली ने कहा कि सबसे पहले बच्चों की सफाई पर ध्यान दिया जाएगा। उनको कपड़े और खाद्य सामग्री भी दी गई। उसके बाद हर परिवार के सदस्य को समझाया गया कि वह बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें। बच्चों को शिक्षा से वंचित करना अपराध है।
विज्ञापन


सोसायटी ने अब ऐसे स्थानों को चिन्हित करने का फैसला लिया है, जहां पर मजदूर रहते हैं और उनके बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दिया जाएगा। सीडीओ ने कहा कि इस कोशिश में प्रशासन पूरा साथ देगा। इस मौके पर पूजा भट्ट, करुणा खर्कवाल समेत अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें