फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवाजी सदन ने जीती चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। केंद्रीय विद्यालय मिर्थी में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में शिवाजी सदन ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर चैंपियनशिप पर कब्जा कर लिया। रमन सदन अंकों के आधार पर दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन


आईटीबीपी मिर्थी के मैदान में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए सेनानी महेंद्र प्रताप ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय संगठन के माध्यम से खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बन सकता है। अब केंद्रीय संगठन अपनी खेलकूद प्रतियोगिताओं को ओलंपिक और साईं के साथ जोड़ने जा रहा है। इस दौरान हाउस रिले दौड़ में शिवाजी सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

1500 मीटर दौड़ में नवीन धानिक, 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में प्रियंका मेहता ने पहला स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर में पहला स्थान प्राप्त जितेंद्र खोलिया ने बालक वर्ग की व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती। वहीं बालिका वर्ग में प्रियंका मेहता को व्यक्तिगत चैंपियनशिप मिली। प्राथमिक वर्ग की 50 मीटर में ओमराज मेहता, 100 मीटर में साहिल बोरा ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए गए। प्रधानाचार्य हरीश कुमार ने प्रतियोगिता को संपन्न कराने में सभी का आभार जताया। प्रतियोगिता संपन्न कराने में खेल प्रशिक्षक नीरज रौतेला, ज्योतिर्मय जोशी सहित समस्त स्टाफ मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें