फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए 11 प्रतिभागी चयनित

Wed, 06 Dec 2023 10:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विण में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गया। शोध पत्र के आधार पर 11 बाल वैज्ञानिकों का चयन जिला स्तर के लिए हुआ।
विज्ञापन


बुधवार को विद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का शुभारंभ बीईओ गणेश सिंह ज्याला ने किया। ब्लॉक समन्वयक करन सिंह थापा ने कार्यक्रम की जानकारी दी। 20 से अधिक बाल वैज्ञानिकों ने शोध पत्र प्रस्तुत किए। निर्णायक भरत कुमार के मूल्यांकन के बाद राउमावि पाभै की जिया, मानस एकेडमी के अभिनव तिवारी, एलबीएसएम एंचोली प्रिया जोशी और शिया चंद, द एक्सलेंस फाउंडेशन विण की दिया, कनक धामी और ईशिका, एसडीएस के सादिया और सचिन जोशी, जीआईसी थरकोट की विनीत रावल, जीजीआईसी की ज्योति का चयन जिला स्तर के लिए किया गया। इस दौरान नीरज जोशी, अस्मिता रजवार, राजेंद्र राम, श्रृष्टि बोरा, गीता चंद, ममता कोठारी, सरोज असवाल, नवल जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें