फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मैथ्स विजार्ड में कुशल और स्पैल जीनियस में भावेश प्रथम

Wed, 06 Dec 2023 10:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के देव सिंह इंटर काॅलेज में प्रतियोगिता में विजयी छात्र- छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत मैथ्स विजार्ड और स्पैल जीनियस की जिला स्तरीय प्रतियोगिता देव सिंह इंटर काॅलेज में संपन्न हुई। मैथ्स विजार्ड में प्राथमिक विद्यालय गुरना के कुशल राठौर और स्पैल जीनियस में धामीगौड़ा के भावेश प्रथम रहे। प्रतियोगिता में 32 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का उद्घाटन मूनाकोट की खंड शिक्षा अधिकारी सोनी महरा ने किया। जिला समन्वयक किरन बोरा ने बताया कि यह प्रतियोगिता विद्यालय स्तर से प्रारंभ होकर राज्य स्तर तक प्रतिवर्ष संचालित होती है। मैथ्स विजार्ड में प्राथमिक बैठोली के तरुण कार्की दूसरे और मदकोट की इदिका रावत तीसरे स्थान पर रहीं। स्पैल जीनियस में डुंगरी की दिव्या दूसरे और मिर्थी की खुशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहे प्रतिभागी 12 दिसंबर को देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर समग्र शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक नरेश जोशी, गीता विश्वकर्मा, जेई विमल पांडेय, रमेश जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें