फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 108 सेवा में नहीं लग रहा फोन, मरीज अस्पताल पहुंचाना हुआ मुश्किल

Wed, 04 Feb 2026 10:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बंगापानी (पिथौरागढ़)। तहसील क्षेत्र में संचार सेवा की बदहाली लोगों पर भारी पड़ रही है। हालात यह है कि आपातकालीन सेवा 108 एंबुलेंस को बुलाने के लिए भी फोन नहीं लग पा रहे हैं। ऐसे में क्षेत्र के मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाना चुनौती बन रहा है और उनकी जान आफत में फंस रही है।



बंगापानी क्षेत्र में एक माह से 108 सेवा में फोन नहीं लगने से लोग परेशान हैं। बंगापानी के सुंदर सिंह मेहरा का कहना है कि एक सप्ताह पूर्व उनकी मां का स्वास्थ्य खराब हो गया था। शाम सात बजे आपातकालीन सेवा 108 की एंबुलेंस बुलाने के लिए फोन किया लेकिन नहीं लगा। ऐसे में रात भर इंतजार के बाद मां को अगले दिन जिला अस्पताल पहुंचाया। माणी धामी के फकीर सिंह मेहरा ने बताया कि बीते दिन गांव के ही एक युवा की चट्टान से गिरकर मौत हो गई। बेटे की मौत की सूचना से मां सदमे में बेहोश हो गई। 108 सेवा को कई बार अलग-अलग नंबरों से कॉल लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन




फोन नहीं लगा तो उन्हें निजी वाहन बुक कर अस्पताल ले जाया गया। क्षेत्र के लोगों ने कहा कि एंबुलेंस के लिए फोन नहीं लगने से मरीजों को निजी वाहनों से जिला मुख्यालय ले जाना मजबूरी बन गया है। विषम भौगोलिक परिस्थितियों में बसे ग्रामीणों को संचार सुविधा नहीं मिलने से उनकी अपने परिजनों से भी बात नहीं हो पा रही है। वहीं आपातकालीन सेवा 108 के जिला प्रभारी भाष्कर शर्मा ने बताया कि कुछ संचार कंपनियों की सिम से फोन न लगने की शिकायत पूर्व में भी मिली थी। इस मामले को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें