फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

108 सेवा लड़खड़ाने से मरीजों को हो रही दिक्कत

Thu, 25 Apr 2019 11:21 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो  पिथौरागढ़।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती गायत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आपातकालीन 108 सेवा लड़खड़ाने से गर्भवती महिलाओं और मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को भी मुनस्यारी और दूरदराज के क्षेत्रों से हजारों रुपये खर्च कर महिलाओं को अस्पताल पहुंचना पड़ा। 
विज्ञापन


अपनी मांगों को लेकर 108 और खुशियों की सवारी के कर्मी तीन दिन पहले देहरादून चले गए थे। इसके चलते जनपद में सात आपातकालीन एंबुलेंसों का संचालन ठप पड़ा हुआ है। बृहस्पतिवार को महिला अस्पताल में नगर के आसपास और दूरदराज के क्षेत्रों की 16 महिलाएं प्रसव के लिए भर्ती हुईं। अधिकांश महिलाएं अपने परिजनों के साथ निजी संसाधनों से अस्पताल पहुंची। कनालीछीना से आई माया पत्नी सोबन सिंह ने बताया कि आठ सौ रुपये खर्च कर अस्पताल पहुंचे हैं। बसंती पत्नी गोविंद राम निवासी मुनस्यारी ने बताया अस्पताल पहुंचने में ही दो हजार रुपये खर्च हो गए हैं।  वड्डा के रियांसी से आई गायत्री पत्नी हरीश कुमार ने बताया कि अस्पताल पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिला मुख्यालय समेत धारचूला, बेड़ीनाग में स्थानीय स्तर पर 108 सेवा संचालित हो रही ह,ै जबकि गंगोलीहाट में खुशियों की सेवा चल रही है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें