फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीआरओ के मजदूरों का मानदेय बढ़ा, खुशी छाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। सीमा सड़क संगठन के अस्थायी मजदूरों के मानदेय में बढ़ोतरी हो गई है। मजदूर का मानदेय 1200 रुपये और मिस्त्री का मानदेय 2000 रुपये बढ़ा है। मानदेय बढ़ने की जानकारी मिलने पर बीआरओ के अस्थायी कामगारों में खुशी छा गई है।
विज्ञापन


सीमा सड़क संगठन से मिली जानकारी के अनुसार मजदूरों का मानदेय अब 10800 रुपये से बढ़कर 12000 रुपये हो गया है। मिस्त्रियों का मानदेय 12600 रुपये से बढ़कर 14600 रुपया हो गया है। सीमा सड़क संगठन के अवर अभियंता अमोल डे ने बताया कि बढ़ा हुआ मानदेय इसी एक अप्रैल से लागू हो जाएगा। कामगारों को 20 दिन का एरियर भी मिलेगा। बीआरओ के मजदूर लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे थे।

तमाम गांवों के बेरोजगार, महिलाएं वर्षों से बीआरओ में काम कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। सीमा सड़क संगठन में कनालीछीना क्षेत्र के करीब 3000 अस्थायी मजदूर काम करते हैं। पूरे जिले में मजदूरों की संख्या पांच हजार से अधिक है। बीआरओ के अस्थायी कामगार दीपक कापड़ी, दीपक कुमार, राजेश कापड़ी, भुवन कापड़ी, प्रदीप राम, जमन राम ने मानदेय बढ़ने पर खुशी प्रकट करते हुए कहा कि मानदेय बढ़ने से घर चलाने में कुछ मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें