फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र सप्तमी को गुरना मंदिर में लगाया भंडारा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। चैत्र नवरात्र की सप्तमी को देवी मदिरों में लोगों की भारी भीड़ रही। गुरना माता के मंदिर में दवा प्रतिनिधि संघ के अध्यक्ष भुवन पांडे के नेतृत्व में भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


पिथौरागढ़-टनकपुर मोटर मार्ग में स्थित इस मंदिर से गुजरने वाले वाहनों के सैकड़ों यात्रियों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। नवरात्रि की सप्तमी होने के कारण जिला मुख्यालय के उल्का देवी मंदिर, कौशल्या मंदिर, कनालीछीना के जयंती मंदिर, मड़धूरा के चंडिया दरबार, रामगंगा के तट पर स्थित चंडिका मंदिर, गंगोलीहाट के हाट कालिका दरबार, चामुंडा, वैष्णवी, अंबिका, शीतला, क्षमा, त्रिपुरासुंदरी, पांखू के कोटगाड़ी देवी मंदिर, नाचनी के होकरा मंदिर में लोगों का दिनभर तांता लगा रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें