धारचूला (पिथौरागढ़)। थानाध्यक्ष विजेंद्र शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिवरात्रि और आगामी लोकसभा चुनावों में शांति व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा की गई।
थानाध्यक्ष ने व्यापारियों, टैक्सी चालकों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर शिवरात्रि पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के बारे में चर्चा की। थानाध्यक्ष ने जम्मू-कश्मीर में चल रहे तनाव को देखते हुए हुए फेसबुक और व्हाट्सएप में किसी भी प्रकार के भड़काऊ मैसेज न डालने की अपील की।
नगर में किसी भी प्रकार के संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को बताने की अपील की। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र थापा, संरक्षक ओपी वर्मा, उपाध्यक्ष प्रकाश गुंज्याल, लक्ष्मण कौशल, सामाजिक कार्यकर्ता केशर धामी, जगत वर्मा, आशीष सूद, चंद्र सिंह, सज्जाद हुसैन, फिरोज अहमद, हफीज खान, दान सिंह गंडी, शंकर बोहरा, जोगा सिंह, हरीश गुंज्याल, महेश राम आदि मौजूद थे।