फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनर लाइन की मांग को लेकर शीघ्र सीएम से मिलेगा शिष्टमंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। इनर लाइन छियालेख से पुन:जौलजीबी लाने की मांग को लेकर धारचूला में विभिन्न संगठनों की ओर से महासभा आयोजित की गई। इसमें वक्ताओं ने सीमा सुरक्षा को देखते हुए इनर लाइन जौलजीबी लाने की मांग उठाई। महासभा में इस मांग को लेकर शीघ्र ही एक शिष्टमंडल लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलने का निर्णय भी लिया गया।
विज्ञापन


धारचूला मुख्य बाजार में आयोजित सभा में रं संस्था के अध्यक्ष कृष्णा गर्ब्याल ने कहा कि भारत-पाक के बीच सीमा पर बढ़ते तनाव के कारण इनर लाइन की मांग को लेकर चलाया जा रहा आंदोलन स्थगित किया गया है। यह मांग आगे भी जारी रखी जाएगी। नंदा बिष्ट ने कहा कि इनर लाइन छियालेख होने से लोगों की आवाजाही बढ़ रही है। इससे सीमांत में अपराध बढ़ रहे हैं।


दिलिंग दारमा के अध्यक्ष पूरन सेलाल ने कहा कि इनर लाइन जौलजीबी लाने की मांग को लेकर सभी लोग मुखर हैं। शिल्पकार संगठन के महेश वर्मा ने कहा कि बाहरी लोगों की आवाजाही बढ़ने से सीमांत के मजदूरों का हक छिन रहा है। एबीवीपी के संदीप बोरा, नारायण दरियाल ने भी विचार रखे।
विज्ञापन


इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शीघ्र ही एक शिष्टमंडल इन मांगों को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा। महासभा में नरेंद्र सेलाल, पूरन ग्वाल, राजेंद्र नबियाल, विरेंद्र नबियाल, उर्मिला सनवाल, विमला रौंकली, विंद्रा रौंकली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें