गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। यहां भिनगड़ी निवासी राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी जीपी पंकज का चयन 25 फरवरी से विशाखापटनम में शुरू हो रही कैडेट, सब जूनियर नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका निभाएंगे। स्टेट गोल्ड मेडिलिस्ट पंकज के रेफरी चुने जाने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
पूर्व विधायक नारायण राम आर्य, ग्राम प्रधान पूरन सिंह बोरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य कपूर लाल ने जीपी पंकज के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रेफरी के लिए चयन होने पर खुशी जाहिर की है। कहा है कि पंकज की उप लब्धि से क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।