फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

43512 नौनिहालों को पिलाएंगे पोलियो ड्राप

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदांडे की अध्यक्षता में तीन फरवरी को आयोजित राष्ट्रीय पल्स पोलियो दिवस को सफल बनाने के लिए जिला टास्क फोर्स की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान तय किया गया कि पोलियो दिवस से पूर्व दो फरवरी को जिला, तहसील, ब्लॉक मुख्यालय में छात्र-छात्राओं, कार्मिकों के साथ ही स्थानीय नागरिकों के सहयोग से जन जागरूकता रैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन


बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ उषा गुंज्याल ने बताया कि जनपद में 0-5 वर्ष के कुल 43512 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी। इसके कुल 632 बूथ बनाए गए हैं। इनमें 614 ग्रामीण और 18 शहरी बूथ बनाए गए हैं। बताया कि 15 ग्रामीण हाई रिस्क, एक शहरी हाई रिस्क बूथ बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त 13 सचल बूथ और नौ वेक्सीन वितरण केंद्र बनाए गए हैं। पोलियो दिवस को संपन्न कराने के लिए 2768 कार्मिकों की तैनाती की गई है।

इसके अतिरिक्त 249 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में पोलियो अभियान हेतु 104865 घरों को चिह्नित किया गया है। बैठक में प्रमुख चिकित्साधिकारी डॉ. निर्मला पुनेठा, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. कुंदन सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी राधिका ह्यांकी, जिला शिक्षा अधिकारी शौकत अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें