फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ हवाई पट्टी से 10 से शुरू होगी उड़ान

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। लंबी प्रतीक्षा के बाद आखिरकार देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए उड़ान योजना के तहत हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग तो होगी ही, पिथौरागढ़ एयरपोर्ट पर बने टर्मिनल हाउस में टिकट काउंटर स्थापित किया जा रहा है। विमान सेवा हेरिटेज एविशन चलाएगी। दावे सटीक रहे तो वर्ष 1993 में बनकर तैयार हुई हवाई पट्टी से उड़ान का 26 साल का इंतजार समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सचिव पर्यटन एवं सूचना उत्तराखंड शासन दिलीप जावलकर ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, हेरिटेज एविएशन और ब्रिडकुल के अधिकारियों के साथ नैनीसैनी हवाई पट्टी का निरीक्षण किया। हवाई सेवा के नियमित संचालन के संबंध में आवश्यक जानकारी ली। संबंधित विभागों, एजेंसियों को निर्देश दिए कि वह आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए दो दिन में सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर लें।

अधिकारियों ने सचिव को बताया कि हवाई पट्टी क्षेत्र में तीन भवनों का कुछ भाग और एक निजी विद्यालय बाधक बना है। सचिव जावलकर ने डीएम विजय कुमार जोगदांडे को संबंधित भवन स्वामियों के साथ बैठक कर सहमतिनुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। हवाई पट्टी पर नियमित कार्मिकों की तैनाती, सुरक्षा व्यवस्था आदि विषयों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


विमानन कंपनी हेरिटेज एविएशन से आए सेफ्टी मैनेजर सतेंद्र शर्मा ने बताया कि 10 जनवरी से नियमित उड़ान शुरू की जा रही है। चार जनवरी को क्रू-लैंडिंग होनी है। यात्रियों के टिकट की व्यवस्था ऑनलाइन तो होगी ही, हवाई पट्टी के टर्मिनल हाउस में टिकट काउंटर भी स्थापित किया जा रहा है। इसके लिए पूरी तैयारी हो गई है। पर्यटन सचिव जालवकर ने डीएम को निर्देश दिए कि एक एसडीएम या अन्य जिलास्तरीय अधिकारी के साथ ही एक पुलिस क्षेत्राधिकारी को एयरपोर्ट संबंधी अतिरिक्त प्रशिक्षण दिया जाए।

इस दौरान निवर्तमान डीएम सी रविशंकर, मुख्य विकास अधिकारी वंदना, अपर जिलाधिकारी आरडी पालीवाल, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अंकित कुमार, एसडीएम एसके पांडेय, ब्रिडकुल के अभियंता मनीष पवार, गणेश कुमार, हेरिटेज एविएशन के राहुल गौतम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें