फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवन ने जीती 5000 मीटर दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। विण ब्लॉक की खेल महाकुंभ खेल प्रतियोगिता में पवन सिंह भंडारी ने 5000 मीटर की दौड़ जीती। प्रकाश सिंह दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में निकिता बिष्ट पहले स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


300 मीटर दौड़ हेमलता ने जीती। सपना दूसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ सपना ने जीती। बालक वर्ग में सूरज चंद पहले स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ पारस सिंह ने जीती। बालक वर्ग की कबड्डी में नगर की टीम विजयी रही। मुख्य अतिथि संयोजक प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र पंत, विशिष्ट अतिथि जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी प्रशांत कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए।

पहले दो स्थान पर रहे खिलाड़ी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता संपन्न कराने में दिनेश पाटनी, हीरा चंद, निर्मल भट्ट, त्रिभुवन कन्याल, पुष्पेश पाठक, दीपेंद्र बोहरा, विक्रम दिगारी, भुवन उप्रेती आदि ने सहयोग दिया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दीपक चंद्र भट्ट ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें