फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट अरविंद के घर बधाई देने वालों का तांता

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। रई धनौड़ा निवासी अरविंद चंद के सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर रई धनौड़ा के साथ ही उनके पैतृक गांव बसेड़ी (कौली) में खुशी का माहौल है। अरविंद के पिता सुरेश चंद इस समय कुमाऊं स्काउट धारचूला में सूबेदार के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन


अरविंद के दादा स्वर्गीय उमेद चंद भी सेना में रह चुके हैं। अरविंद का बचपन से ही सेना में अफसर बनने का सपना था। अरविंद की मां दीपा चंद ग्रहणी हैं। अरविंद के सेना में अफसर बनने से उनके गांव बसेड़ी के साथ ही रई धनौड़ा में खुशी का माहौल है। लोग बधाई देने के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें