डीडीहाट (पिथौरागढ़)। सातवीं वाहिनी आईटीबीपी में एक से 15 दिसंबर तक चलने वाले स्वच्छता पखवाड़े के तीसरे दिन जवानों ने परिसर के साथ ही मिर्थी गांव में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान जवानों ने बढ़चढ़ कर भागीदारी की।
बल के कार्यवाहक सेनानी विक्रांत सिंह और डॉ. दीपक गोगोई ने जवानों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने स्वच्छता के प्रति मानसिक बदलाव लाने और किसी भी स्थान पर गंदगी नहीं फैलाने के लिए जवानों को जागरूक किया। उन्होंने जवानों से अपने परिजनों के साथ ही आसपास के ग्रामीणों को भी सफाई के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।