पिथौरागढ़। न्यू बियरशिबा सीनियर सेकेंड्री स्कूल पुलिस लाइन में जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस शुरू हो गई है। जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागी राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में प्रतिभाग करेंगे।
मुख्य अतिथि मुख्य शिक्षाधिकारी वीपी सिमल्टी ने बाल वैज्ञानिकों से वर्तमान परिदृश्य में विज्ञान की महत्ता और नवाचार पर जोर देने को कहा। विशिष्ट अतिथि एसोसिएट प्रोफेसर कमलेश भाकुनी ने विज्ञान की महत्वपूर्ण जानकारियों को साझा किया। बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला समन्वयक डॉ. विकास पंत ने बताया कि बाल विज्ञान कांग्रेस का इस वर्ष का मुख्य विषय स्वच्छ, हरित और स्वस्थ राष्ट्र के लिए विज्ञान प्रौद्योगिकी है।
पहले दिन मुख्य विषय के साथ ही नवाचार के पांच उप विषयों पर सभी विकासखंडों से आए बाल वैज्ञानिकों ने शोध प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल में भरत शर्मा, संजय पुनेठा, चंद्रदीप धामी, संतोष भट्ट, दीपा धामी, गंगा प्रसाद पंत, ललित धामी, राजेंद्र प्रसाद उपाध्याय शामिल हैं।
न्यू बियरशिबा की प्रधानाचार्य ममता मेहता ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम संचालन में सह समन्वयक भुवन चंद्र जोशी, कोषाध्यक्ष डॉ. दीपक चंद्र कापड़ी, ब्लॉक समन्वयक महेश जोशी, नीरज जोशी, जीवन चंद्र जोशी, मनोज कुमार पांडे सहयोग कर रहे हैं। संचालन सुनील कुमार ने किया।