फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजानी-जौरासी सड़क पर खतरे का सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बजानी-जौरासी मार्ग बदहाल पड़ा है। इस सड़क पर वाहनों का संचालन जान जोखिम में डालकर हो रहा है। क्षेत्रवासियों ने सड़क की मरम्मत शीघ्र नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


क्षेत्रवासियों का कहना है कि जौरासी से बजानी के लिए ढाई वर्ष पहले तीन किमी सड़क का निर्माण किया गया था। सड़क कटिंग में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया। इस कारण एक ही बरसात में सड़क की दीवारें ध्वस्त हो गई। मार्ग पर कई स्थानों पर मलबा जमा है। कहीं पर गहरे गड्ढे पड़ गए हैं। सड़क की हालत खड़ंजा मार्ग से भी बदतर बनी है। वाहनों के संचालन में हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

क्षेत्र के लोग जान जोखिम में डालकर सड़क पर आवागमन कर रहे हैं। ग्राम प्रधान हरीश कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता भूपेंद्र मनौला, दीपक मनौला, नवीन मनौला, यशपाल मनौला, प्रताप राम आदि ग्रामीणों का कहना है कि कई बार कहने के बाद भी कार्यदायी संस्था पीएमजीएसवाई द्वारा सड़क की मरम्मत नहीं की जा रही है। उन्होंने सड़क की मरम्मत शीघ्र नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें