फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में जीआईसी भड़कटिया का जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मूनाकोट विकासखंड की ब्लॉक स्तरीय विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता शुरू हो गई है। उद्घाटन मुकाबलों में जीआईसी भड़कटिया की टीम ने बालक, बालिका वर्ग के मुकाबले जीते।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व राष्ट्रीय फुटबॉलर अनिल पुनेठा ने किया। अंडर-17 बालक वर्ग के मुकाबले में जीआईसी भड़कटिया ने जीआईसी मायालेख को एकतरफा मुकाबले में हराया। भड़कटिया की टीम ने बालिका वर्ग में जीआईसी मूनाकोट को हराया।

ब्लॉक खेल समन्वयक अर्जुन कुमार ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर चयनित खिलाड़ी ब्लॉक की टीम से जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता संचालन में व्यायाम शिक्षक जीवन सिंह खोलिया, अशोक ठकुराठी, राजेंद्र खोलिया, मनोज सौन, विजय सौन, दिनेश कार्की, अर्जुन सिंह, रुचि खोलिया आदि सहयोग दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें