फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडो-नेपाल वॉलीबाल प्रतियोगिता आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट(पिथौरागढ़)। कारगिल शहीदों की याद में हर वर्ष आयोजित की जाने वाली विजय ज्योति इंडो-नेपाल ओपन वॉलीबाल प्रतियोगिता 14 अगस्त (आज) से शुरू होगी। प्रतियोगिता का फाइनल 16 अगस्त को खेला जाएगा।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का उद्घाटन कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रदीप पाल करेंगे। जीआईसी मैदान में होने वाली प्रतियोगिता को खेल प्रोत्साहन समिति और युवक मंगल दल करा रहा है।

समिति के सदस्य शंकर खड़ायत ने बताया प्रतियोगिता में पड़ोसी देश नेपाल की चार और रामनगर, खटीमा, हल्द्वानी की टीमें भी प्रतिभाग कर रही हैं। मैच में विजेता और उप विजेता टीम को 15 हजार और 10 हजार रुपये का पुरस्कार जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी द्वारा दिया जाएगा। अन्य सभी पुरस्कार क्षेत्रीय विधायक विशन सिंह चुफाल की ओर से दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें