फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के आश्वासन पर एबीवीपी छात्रों का अनशन समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी(पिथौरागढ़)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुनस्यारी में चल रहा एबीवीपी के छात्रों का आमरण अनशन उच्च शिक्षामंत्री की ओर से मिले आश्वासन पर समाप्त हो गया है। आमरण अनशन पर बैठे छात्रों को एसडीएम ने जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया।
विज्ञापन


महाविद्यालय में विज्ञान कक्षाओं का संचालन सहित विभिन्न मांगों को लेकर एबीवीपी छात्र नेता आमरण अनशन में बैठे थे। प्रवीण पंडा, किशन वर्मा और गणेश नेगी के स्वास्थ्य में गिरावट आ गई थी।

सोमवार को उच्च शिक्षा मंत्री डा.धन सिंह रावत की ओर से उच्च शिक्षा निदेशक को लिखे गए पत्र की प्रति मिलने के बाद छात्रों ने अनशन समाप्त कर दिया। उपजिलाधिकारी केएन गोस्वामी ने सोमवार को अनशन स्थल पर पहुंचकर जूस पिलाया। अनशन समाप्त कराने में भाजपा नेता भगत बाछमी की अहम भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें