फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलर लाइटों ने उड़ाई ब्लॉक कर्मियों की नींद

विज्ञापन
विज्ञापन
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। क्षेत्र के 42 गांवों में राज्य वित्त की राशि से लगी सोलर लाइटों ने विकास खंड कर्मचारियों की नींद उड़ा दी है। साथ ही जहां भी सोलर लाइटें लगाई गई हैं, उन स्थानों से पत्रावलियां मंगाने में ग्राम पंचायत अधिकारी व्यस्त है। इसके चलते प्रधानों के अन्य कार्य नहीं हो पा रहे हैं। इससे उनमें आक्रोश है।
विज्ञापन


अमर उजाला ने पिछले दिनों ब्लॉक के गांवों में एक करोड़ रुपये की लागत से लगाए गए सोलर लाइटों में घपले की आशंका की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। क्षेत्र के कवींद्र दिगारी, भाष्कर कापड़ी, गणेश कापड़ी और पवन धामी ने डीएम से इस मामले में शिकायत कर सोलर लाइट खरीद में जांच की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि सोलर लाइटों की बैट्री और प्लेट हल्की लगाई गई हैं। उन्होंने इनके भौतिक सत्यापन की भी मांग की थी। साथ ही ग्रामीणों से भी पूछताछ करने का अनुरोध किया था। प्रशासन की ओर से मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं।

इन दिनों विकास खंड में ग्राम पंचायत अधिकारी गांवों में लगी सोलर लाइट की फोटो, बिल, ग्राम पंचायत का खरीद पत्र और प्रस्ताव मंगाने में व्यस्त हैं। बताया जाता है कि एक सोलर लाइट पर 11 हजार रुपये ग्राम पंचायत अधिकारियों के खाते में आए हैं। प्रधानों का कहना है कि उन्होंने राज्य वित्त से मिली राशि से काम कर लिया है, लेकिन उनका भुगतान नहीं हो रहा है। इस संबंध में जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरि का कहना है कि सभी गांवों से पत्रावलियां मंगाकर उनका मिलान किया जाएगा। इसके बाद संबंधित क्षेत्र के एसडीएम गांवों में जाकर सोलर लाइटों की जांच करेंगे। गड़बड़ी मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें