पिथौरागढ़। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों और शिक्षकों का दल दिल्ली रवाना हो गया है। यह लोग 30 अप्रैल को दिल्ली में होने वाली अखिल भारतीय रैली में शिरकत करेंगे।
पुरानी पेंशन बहाली मंच के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र लुंठी के नेतृत्व में दिल्ली जाने वाले शिक्षक एवं कर्मचारियों का कहना है कि इसके बाद शीघ्र ही मांगों के समर्थन में देहरादून में भी रैली निकाली जाएगी। दिल्ली जाने वालों में मोहित बिष्ट, संजय जोशी, मुकेश उपाध्याय, सौरभ चंद, राकेश पांडे, प्रवीण रावल, विक्रम नेगी, रोहित उप्रेती, भुवन तिवारी, गिरधर रौतेला शामिल थे।