फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरी ताकत से निकाय चुनाव लड़ेगा उक्रांद

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। उत्तराखंड क्रांति दल की बैठक में निकाय चुनाव पूरी ताकत से लड़ने का ऐलान किया है। कहा गया कि दल पूरे राज्य में प्रत्याशी उतारेगा।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पुनेड़ा की अध्यक्षता और दल के शीर्ष नेता काशी सिंह ऐरी की मौजूदगी में हुई बैठक में निकाय चुनाव के अलावा कई मुद्दों पर चर्चा की गई। कहा गया कि जिला मुख्यालय में पानी की जबर्दस्त किल्लत हो रही है। दूषित पानी की सप्लाई की जा रही है, इस पर रोक लगनी चाहिए। बैठक में आग से जंगलों को हो रहे नुकसान को रोकने, सूखा और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने की भी मांग उठी।
विज्ञापन


बैठक में पार्टी जिलाध्यक्ष पुनेड़ा ने पूरन सिंह बिष्ट को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया। उक्रांद अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश कोहली के संचालन में हुई बैठक में पुष्कर सिंह धामी, जिला महामंत्री जगत मेहता, मदन पोखरिया, कोषाध्यक्ष प्रेम सिंह बोरा, वरिष्ठ नेता बीडी कोहली, राज्य आंदोलनकारी सुशील पांडे, दलीप जोशी, गणेश पाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें