फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। अभिलाषा एकेडमी ग्रुप के डीडीहाट स्थित अभिलाषा एकेडमी और प्ले स्कूल का तीसरा वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष कविंद्र शाही ने किया।
विज्ञापन


रंगारंग कार्यक्रमों की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना एवं स्वागत गीत के साथ हुई। नर्सरी के बच्चों की ओ माई फ्रैंड गणेशा की बेहतरीन प्रस्तुति पर अभिभावकों से जमकर तालियां बटोरी। इसके अलावा बच्चों ने राजस्थानी लोक गीत घूमर, गढ़वाली, हिंदी, फिल्मी गानों पर भी बेहतरीन प्रस्तुति दी।

अभिलाषा एकेडमी के प्रबंधक किशोर पंत ने वर्ष भर का लेखा-जोखा अभिभावकों के समक्ष रखा। इस मौके पर वर्ष भर शैक्षिक कार्यक्रमों में बेहतरीन काम करने वाले बच्चो को सम्मानित भी किया गया। समारोह में भाजपा के मंडल अध्यक्ष मनोज साह, वाईएस कन्याल, दीवान सिंह भंडारी, विद्यालय के प्रधानाचार्य चंचल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें