फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा वर्करों ने सांसद का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। राज्य कर्मचारी घोषित करने और न्यूनतम मानदेय की मांग को लेकर मुखर आशा वर्करों ने सांसद का पुतला फूंका। उन्होंने सांसद पर मांगों के संबंध में केंद्र में पैरवी न करने का आरोप लगाया। साथ ही मांगें पूरी न होने पर फिर से आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


बुधवार को आशा वर्कर गांधी चौक पर एकत्र हुए और पिथौरागढ़-अल्मोड़ा सांसद के पुतले को आग के हवाले कर दिया। वर्करों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन भी किया। कहा कि वर्कर राज्य कर्मचारियों की भांति सेवाएं दे रहे हैं। इसके उलट उन्हें न्यूनतम मानदेय भी नहीं मिल रहा।

जनप्रतिनिधि और सरकार उनकी सुध नहीं ले रही। कहा कि पूर्व में सांसद ने उनकी मांगें पूरी करवाने का भरोसा दिलाया था, लेकिन कुछ नहीं हुआ। इस दौरान मीना भंडारी, भगवती उप्रेती, मीना बिष्ट, मीना पांडे, नीमा खत्री, सुनीता देवी, ममता पुनेठा, गीता, आशा आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें