पिथौरागढ़ में सीबीएसई चेयरमैन का पुतला फूंकते भाजयुमो कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
पेपर लीक मामले को लेकर भाजयुमो सीबीएसई के विरोध में आ गई है। इस मामले को लेकर संगठन ने प्रदर्शन के साथ ही सीबीएसई चेयरमैन का पुतला फूंका। उन्होंने सीबीएसई चेयरमैन को हटाने की मांग की।
बुधवार को भाजयुमो कार्यकर्ता अपटेक तिराहे पर एकत्र हुए और पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि बोर्ड अधिकारियों की लापरवाही के चलते पेपर लीक हुआ। लीक के खुलासे के बाद भी दोषियों पर जल्द कार्रवाई नहीं की। दूसरी ओर लीक के बाद इंटरमीडिएट अर्थशास्त्र की परीक्षा दोबारा कराई जा रही है।
इससे विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए दोगुनी मेहनत करनी पड़ेगी। उनका समय और धन अधिक खर्च होगा। उन्होंने विद्यार्थियों की परेशानी और फजीहत का जिम्मेदार बोर्ड के अधिकारियों को ठहराया। इस दौरान जिला संयोजक योगेश भट्ट, नीरज पाठक, अरविंद बिष्ट, पारस पंत, जीत बिष्ट, पंकज पांडे, शुुुभम भट्ट, चंद्रमोहन, तनुज जुकरिया, हर्षदीप पुनेड़ा आदि थे।