फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के 62 ट्रांसफार्मरों में तेल बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। दिवाली पर लोगों को निर्बाध बिजली मिलते रहे, इसके लिए विद्युत विभाग ने नगर क्षेत्र के सभी 62 ट्रांसफार्मरों का तेल बदल दिया है। पिथौरागढ़ नगर को बिजली धौलीगंगा परियोजना से मिलती है। चंडाक स्थित पावर ग्रिड के सब स्टेशन से नगर क्षेत्र को बिजली सप्लाई होती है। धौलीगंगा परियोजना से 24 घंटे बिजली सप्लाई होती है। सिर्फ आंतरिक गड़बड़ी के कारण विद्युत सप्लाई बाधित होती है। इसके लिए आंतरिक लाइनों की भी एक बार सही तरीके से चेकिंग कर दी गई है।
विज्ञापन


विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता एनएस गर्खाल ने बताया कि दिवाली पर बिजली की सप्लाई सामान्य बनाए रखने के लिए पूरे प्रयास किए गए हैं। यदि किसी ट्रांसफार्मर में अचानक खराबी आती है तो उसे बदल दिया जाएगा। आम लोगों से भी अपील की है कि वह दिवाली पर बिजली की मालाओं का कम से कम उपयोग करें और विद्युत भार को सामान्य रखने का प्रयास करें।

दिवाली पर 20 फीसदी ज्यादा बढ़ेगी खपत
विद्युत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि दिवाली के समय बिजली की खपत 20 प्रतिशत तक बढ़ जाती है। इसकी वजह यह है कि लोग घरों को रोशन करते हैं और घर के बाहर बिजली की मालाएं लगाते हैं। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता एनएस गर्खाल ने बताया कि यदि लोग विद्युत मालाओं का कम प्रयोग करें तो खपत को कम किया जा सकता है। इसके लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें