फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवंगत लांस नायक का सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। जम्मू-कश्मीर के लेह में पेट्रोलिंग के दौरान गिरने से घायल होने के बाद लखनऊ के कमांड हास्पिटल में अंतिम सांस लेने वाले 21 कुमाऊं के लांसनायक गोविंद चंद का शनिवार को झूलाघाट में महाकाली नदी के तट पर पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। चिता को लांसनायक के दोनों भाइयों ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन


अंतिम संस्कार के समय सेना के अधिकारियों के अलावा प्रशासन, पुलिस और क्षेत्र के जनप्रतिनिधि मौजूद थे। पंचशूल ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर रंजन मलिक (सेना मेडल) ने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र चढ़ाए। सेना की ओर से कर्नल एम श्रीवास्तव, 3 कुमाऊं राइफल्स के मेजर हिमांशु पंत, सूबेदार जगत सिंह, नायब सूबेदार सुरेंद्र सिंह और 30 जवान लांसनायक को अंतिम विदाई देने के लिए मौजूद रहे। सेना के जवानों ने लांसनायक को अंतिम सलामी दी।

सेना से मिली जानकारी के अनुसार 21 कुमाऊं में तैनात गोविंद चंद (35) जम्मू-कश्मीर के लेह क्षेत्र में करीब दो माह पहले पेट्रोलिंग कर रहे थे तभी वह अचानक खाई में गिर गए। उसके साथ चल रहे जवानों ने काफी मशक्कत के बाद उनको खाई से निकाला। उनकी कमर में गहरी चोट लगी थी। तभी से उनका इलाज चल रहा था। कुछ समय पहले उनको सेना अस्पताल पिथौरागढ़ भेजा गया। यहां पर तबियत बिगड़ने के कारण उनको कमांड हास्पिटल लखनऊ ले जाया गया। जहां सात सितंबर की शाम सात बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन


शनिवार सुबह जैसे ही उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव मूनाकोट पहुंचा तो पूरे गांव में कोहराम मच गया। परिवार में मां बसंती देवी, पिता शेर बहादुर चंद, पत्नी सुनीता चंद और 2 भाई भी हैं। बड़े भाई रवींद्र चंद सेना में और छोटे भाई राजेंद्र चंद भारतीय जीवन बीमा में अभिकर्ता हैं। लांसनायक की एक बेटी है। गांव के लोग बताते हैं कि गोविंद मिलनसार था।

अंतिम संस्कार के समय में एसडीएम एसके पांडे, पुलिस अधीक्षक अजय जोशी, सीओ शेखर सुयाल, थाना प्रभारी झूलाघाट टीएस राणा, थाना प्रभारी जाजरदेवल दीपक बिष्ट, एसएसबी के उपनिरीक्षक कृष्णानंद नगरकोटी, सांसद प्रतिनिधि ललित चंद, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष शुभम चंद, राजस्व उपनिरीक्षक नरेश वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें