फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गद्दों में सुलाई जाएगी गाय

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। दुग्ध विकास, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने कहा कि 50 प्रतिशत छूट पर प्रदेश में 10,000 गायें लोगों को दी जाएंगी। गायों को गद्दों में सुलाने के लिए गद्दे दिए जाएंगे।
विज्ञापन


दुग्ध उत्पादन संघ के कार्यक्रम में मंत्री ने कहा कि तीन महीने पहले राज्य के आठ जिलों में दुग्ध संघ घाटे में चल रहे थे। इनमें से छह को घाटे से उबार दिया गया है। दुग्ध संघों को मजबूत करने के लिए 15 दिनी अभियान चलाया जाएगा। दुग्ध बाजार उपलब्ध कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। दुग्ध संघों से दूध क्रय करने वाले व्यापारियों को दुग्ध संघ मुफ्त में फ्रिज उपलब्ध कराएगा। इसके लिए भारत सरकार ने 21.66 करोड़ रुपये प्रदेश को दिए हैं। इस धनराशि से 1900 फ्रिज क्रय किए जा रहे हैं। बताया कि राज्य में 2900 दुग्ध समितियां हैं। प्रत्येक जिले को 5-5 मिल्क एटीएम और दुग्ध समितियों को दुग्ध केन उपलब्ध कराई जा रही है। दुग्ध समितियों को प्रतिदिन भुगतान करने के लिए समितियों को ऑनलाइन किया जा रहा है। दुग्ध उत्पादकों को कम दर पर पशु आहार उपलब्ध कराया जाएगा।

मंत्री ने बताया कि जिले में उपकरणों की खरीद के लिए दुग्ध संघ को 2.5 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस दौरान जिला दुग्ध संघ अध्यक्ष भावना भट्ट, राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष दान सिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया, जिला सहकारी बैक के अध्यक्ष दलबहादुर बाफिला और दुग्ध संघ के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें