फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस ने सीएमएस का घेराव किया

विज्ञापन
विज्ञापन
यूथ कांग्रेस ने सीएमएस का घेराव किया
विज्ञापन

पिथौरागढ़। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक का घेराव किया। अस्पताल में डॉक्टर अपने कक्षों में नहीं बैठते। कई कक्षों में तो ताले पड़े थे। जिला अस्पताल में डॉक्टरों का स्टाफ लगातार बढ़ रहा है, लेकिन मरीजों की असुविधा उतनी ही ज्यादा बढ़ रही है। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने डॉक्टरों के सभी कक्षों का निरीक्षण किया।

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ऋषेंद्र महर ने कहा कि यह जिम्मेदारी सीएमएस की होती है कि वह डॉक्टरों को निर्धारित समय पर आने के लिए कहें और हर कक्ष में डॉक्टर बैठे हैं या नहीं इसकी भी जानकारी लें। उन्होंने कहा कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो अस्पताल के गेट पर ही बेमियादी धरना शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूथ कांग्रेस महासचिव करन सिंह और मनोज धामी ने कहा कि शनिवार से उनके दो कार्यकर्ता लगातार अस्पताल का निरीक्षण करेंगे और जो डॉक्टर अपने कक्ष में नहीं मिलेगा, उसकी जानकारी उच्च स्तर पर दी जाएगी। घेराव करने वालों में राजेश शर्मा, आनंद धामी, पारस महर, प्रकाश देवली, अमित जोशी, नीरज जोशी आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें