पिथौरागढ़ के टीका केंद्र में टीकाकरण के लिए बारी का इंतजार करते बच्चे। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिले में स्वास्थ्य विभाग को 15 से 17 आयु वर्ग के बच्चों को पहली डोज के टीके का 100 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए अब 10 फीसदी टीकाकरण करना है। इस आयु वर्ग के 66 फीसदी बच्चों को टीके की दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।
जिले में स्वास्थ्य विभाग को शासन से 15 से 17 आयु वर्ग के 23127 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य मिला है। वर्तमान तक 23320 बच्चों को टीके की पहली डोज लगाई जा चुकी है। 17340 को टीके की दूसरी डोज लगाई गई है। वर्तमान में विण ब्लॉक में 7491 को पहली, 5679 को दूसरी डोज लगाया जा चुका है। गंगोलीहाट में 3586 को पहली, 2658 को दूसरी, धारचूला में 2966 को पहला, 1834 को दूसरी, बेड़ीनाग में 2481 को पहली, 2129 को दूसरी, मुनस्यारी में 2097 को पहली, 1139 को दूसरी, मूनाकोट में 1624 पहली, 1354 को दूसरी, डीडीहाट में 1560 को पहली, 1326 को दूसरी और कनालीछीना में 1455 को पहली और 1242 को कोरोना की दूसरी डोज लगाई गई है।