फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में निगरानी को बनाई 10 स्वास्थ्य टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना वायरस पर नियंत्रण के लिए 10 टीमें बनाईं हैं। यह टीमें ब्लॉक क्षेत्र में सामान्य मरीजों का उपचार कर रही हैं। साथ संदिग्ध मरीज मिलने पर उसे 14 दिन के लिए अलग से रहने की नसीहत दी जा रही है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के चलते देश-विदेश में काम करने वाले लोग बड़ी संख्या में घर पहुंचे हैं। इससे अन्य लोगों में वायरस को लेकर काफी दहशत है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों की जांच के लिए विण, मूनाकोट, कनालीछीना, डीडीहाट, धारचूला, मुनस्यारी, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट में 10 टीमें लगाई गई हैं। एक टीम में चार कार्मिक एक पुरुष, महिला डॉक्टर, फार्मासिस्ट और स्टाफ नर्स शामिल हैं। टीम को ग्रामीण क्षेत्रों में भी जांच के लिए भेजा जा रहा है।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश ढकरियाल ने बताया कि टीम संदिग्ध लोगों पर पैनी नजर रखे हुए हैं। धारचूला के लुम्ती, बरम क्षेत्र में बाहर से आए युवाओं की जांच के लिए भी टीम गई। मूनाकोट से टीम को रज्यूड़ा गांव में भेजा गया। क्षेत्र में कोई संदिग्ध मरीज नहीं मिला। कनालीछीना की टीम को शुक्रवार को भागीचौरा भेजा गया है। डॉ. ढकरियाल ने लोगों से बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी होने पर चिकित्सकों से इलाज कराने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने का अनुुुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें