फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीबीपी, एसएसबी और कार्निका इलेवन जीते

Wed, 18 Jan 2017 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
विज्ञापन
डीडीहाट में क्रिकेट मैच खेलने को तैयार खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जीआईसी मैदान में चल रही डीडीहाट चैलेंज कप क्रिकेट प्रतियोगिता के मुकाबलों में बुधवार को आईटीबीपी, एसएसबी और कार्निका इलेवन की टीम ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन


आईटीबीपी के सेनानी महेंद्र प्रताप ने टॉस कर प्रतियोगिता के पहले मुकाबले की शुरुआत कराई। पहला मुकाबला किरौली और कार्निका इलेवन के बीच हुआ। कार्निका इलेवन ने यह मुकाबला 77 रनों से जीता। दूसरा मुकाबला एसएसबी डीडीहाट और किरौली बी के बीच हुआ। कांटे के मुकाबले में एसएसबी ने 13 रनों से जीत दर्ज की। तीसरे मुकाबले में आईटीबीपी ने जीआईसी को 8 विकेट से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन


निर्णायक की भूमिका में धर्मेंद्र टोलिया और मनोज थे। स्कोरर मोहसिन बख्स, कमेंट्री सीबीएस कन्याल ने की। विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष कविंद्र शाही मौजूद रहे। प्रतियोगिता को संपन्न कराने में सुनील साह, विक्रम बिष्ट आदि सहयोग दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें