जिले के पाबौ-पैठाणी मोटर मार्ग पर चिपलघाट के पास बोलेरो के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार एक युवक की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में भर्ती कराया गया है।
पुुलिस के मुताबिक मंगलवार शाम एक बोलेरो पाबौ से पैठाणी की ओर आ रही थी। चिपलघाट में चालक ने वाहन को बैक करना चाहा, तभी वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन में सवार तीनों लोग घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ लाया गया। इनमें एक घायल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पाबौ चौकी इंचार्ज अजय कुमार ने बताया कि दुर्घटना में शैलेंद्र सिंह (34 वर्ष) पुत्र अवतार सिंह, निवासी पपड़तोली की मौत हो गई है। घायल कुलदीप सिंह व विनोद बहुगुणा का उपचार चल रहा है। ब्यूरो