फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में पत्थर से वार कर युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र थलीसैण के चोरखिंडा गांव में मामूली विवाद के बाद एक ने दूसरे युवक के सिर पर पत्थर से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान एम्स ऋषिकेश में मौत हो गई। युवक के मां की तहरीर पर पुलिस ने हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी युवक को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र थलीसैण स्थित चोरखिंडा गांव में एक चाऊमिन सेंटर के बाहर 26 जून को मनोहर सिंह व रामपाल सिंह के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई थी। इसी दौरान मनोहर ने रामपाल के सिर पर पत्थर से वार कर दिया था। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया। लेकिन कुछ देर बाद मनोहर ने रामपाल के सिर पर दोबारा पत्थर से वार कर दिया। इससे रामपाल गंभीर रूप से घायल हो गया था। लोग रामपाल को उपचार के लिए बेदीखाल के एक निजी क्लीनिक में ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सीएचसी बीरोंखाल लाया गया। हालत गंभीर होने के कारण यहां से रामपाल को संयुक्त चिकित्सालय सतपुली और वहां से एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। एम्स ऋषिकेश उपचार के दौरान सोमवार शाम रामपाल ने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष थलीसैंण रविंद्र सिंह ने बताया कि रामपाल की मां बिला देवी की तहरीर पर मनोहर सिंह निवासी चोरखिंडा के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पौड़ी की अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश में आरोपी को जिला कारागार खांड्यूसैण भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें