फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन-प्रशासन की बुद्धि-शुद्धि के लिए किया यज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड कीर्तिनगर के चोपड़िया गांव की सीमा में स्टोन क्रशर स्थापना के विरोध में आंदोलनरत ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ किया। कहा कि यदि जल्दी स्टोन क्रशर निरस्त नहीं हुआ, तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

टिहरी जिलेे की ग्राम पंचायत जयालगढ़ के चोपड़िया गांव में स्टोन क्रशर स्थापना का काम चल रहा है। विरोध स्वरूप युवा संघर्ष समिति के बैनर तले ग्रामीण गांव में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे तीन सितंबर से धरने पर बैठे हैं। आंदोलन के चौथे दिन ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ किया। इस अवसर पर प्रधान ऋतु देवी ने कहा कि गांव के पर्यावरण को बचाने के लिए पूरा साथ दिया जाएगा। किसी भी कीमत पर गांव के प्राकृतिक पेयजल स्रोत को नष्ट नहीं होने दिया जाएगा। वहीं आंदोलनकारियों ने कहा कि शासन की स्टोन क्रशर नीति-2016 का उल्लंघन किया जा रहा है। इस नीति के अनुसार क्रशर नदी तल से ढाई सौ मीटर दूर होना चाहिए। यहां क्रशर मात्र 90 मीटर दूरी पर है। इस अवसर पर समिति के संरक्षक संदीप सिंह, अध्यक्ष करन, उपाध्यक्ष धमेंद्र, शकुंतला देवी, गुड्डी देवी, फूलमती और सागर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें