फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल एंबुलेंस में, ड्राइवर का पता नहीं

Wed, 22 Feb 2017 10:11 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पौड़ी
विज्ञापन
एंबुलेंस - फोटो : file photo
विज्ञापन
पौड़ी में बुधवार को हुए भूकंप के मॉक ड्रिल के दौरान ही आपदा प्रबंधन की तैयारियां जवाब दे गई। ट्रैफिक व्यवस्था पटरी से बाहर हो गई। डीएम आफिस के सामने ही लंबा जाम लग गया। इसी बीच डीएम आफिस के बाहर मॉक ड्रिल के दौरान एक घायल को जब जवान एंबुलेंस में लेकर आए तो एंबुलेंस ड्राइवर गायब मिला। 15 मिनट इंतजार के बाद भी जब ड्राइवर का पता नहीं चला तो एंबुलेंस में बिठाया गया घायल स्वयं ही एंबुलेंस लेकर चला गया। मॉक ड्रिल के लिए जिला प्रशासन की ओर से कई स्कूलों से भी बच्चे तो बुला लिए गए लेकिन उन्हें यह नहीं बताया गया कि उन्हें क्या करना है।
विज्ञापन


कुछ देर तक इंतजारी के बाद वह अपने-अपने घरों को चले गए। वायरलेस सिस्टम से कई अधिकारियों के साथ संपर्क नहीं हो पाया। सूचना देने के आधे घंटे बाद कुछ अधिकारी हरकत में आए। इस संबंध में जब जिलाधिकारी चंद्रशेखर भट्ट से बात की गई तो उनका कहना था कि पौड़ी में यह पहला मॉक ड्रिल था। खामियां जरूर नजर आई हैं, इन्हें जल्द ही दूर कर लिया जाएगा।

दरअसल पौड़ी में बुधवार को मैसमोर इंटर कालेज पौड़ी, बुआखाल, ईटीसी, खांड्यूसैण और न्यू कलेक्ट्रेट में मॉक ड्रिल किया गया। सुबह 9 बजकर 32 मिनट पर आए 7.3 तीव्रता के भूकंप में जानमाल के भारी नुकसान की सूचना जिला कंट्रोल रूम को मिलने पर तत्काल इंसिडेंट रिस्पांस सिस्टम (आईआरसी) तैयार किया गया। आईआरसी से संबंधित सभी इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर पहुंची। कंडोलिया मैदान को स्टेजिंग एरिया के रूप में स्थापित किया गया।
विज्ञापन


स्टेजिंग एरिया से इंसीडेंट कमांडर के नेतृत्व में सर्च रेस्क्यू टीम, मेडिकल टीमें बचाव कार्यों में जुट गई। ड्रिल में डीएम चंद्रशेखर भट्ट, एसएसपी मुख्तार मोहसिन के अलावा सेना, सिविल पुलिस, आर्म्ड पुलिस, एसएसटी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, स्काउट गाइड और रेडक्रास की टीम ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें