बिजली कर्मचारी संघ के संविदा कर्मचारियोें ने महंगाई भत्ते का लाभ न दिए जाने पर नाराजगी व्यक्त की है। सरकार को भेजे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि जब तक संविदा कर्मियों को नियमित नहीं किया जाता, तब तक उन्हें महंगाई भत्ते का लाभ दिया जाए।
उत्तरांचल बिजली कर्मचारी संघ (संविदा प्रकोष्ठ) के प्रदेश अध्यक्ष जगतराम भट्ट ने ज्ञापन में कहा कि उत्तराखंड पावर कार्पोरेशन द्वारा श्रम विभाग के मानकों के अनुसार संविदा कर्मियों को महंगाई भत्ता नहीं दिया जा रहा है, जबकि विभाग में एनजीओ और अन्य संस्थाओं के माध्यम से तैनात कर्मियों को यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक ने जनवरी 2020 से महंगाई भत्ता दिए जाने के आदेश दिए हैं। भट्ट ने कहा कि संविदा कर्मचारी लंबे समय से वेतन वृद्धि और नियमितीकरण की भी मांग कर रहे हैं, लेकिन इस ओर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है।