फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों की जेब खाली, किराए की मार भारी

विज्ञापन
जीआईएंटीआई मैदान मे घर जाने के लिए बस की इंतजारी करते श्रीनगर व आसपास के क्षेत्रो मे काम करने वाल? - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के मजदूरों को घर जाने के लिए हजारों रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। हरिद्वार से दुम्का जाने वाले मजदूरों को जहां ट्रेन से 335 रुपये किराया देना पड़ता था। वहां अब एक मजदूर को चार हजार रुपये किराया देना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रविवार को भी श्रीनगर से झारखंड के दुम्का जिले के 40 और उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के 20 मजदूर अपने घर को रवाना हुए। दुम्का के मजदूरों ने बताया कि वह चौरास में बाढ़ सुरक्षा दीवार में काम कर रहे थे, काम खत्म हो गया है और अब वह घर जा रहे हैं। बताया कि पिछले साल तक वह मार्च माह में निकल जाते थे। गांव में उनकी छोटी मोटी खेती बाड़ी है, जिससे साल भर के लायक अनाज पैदा हो जाता है। स्थिति सामान्य होने के बाद वह लौट आएंगे। उन्होंने बताया कि दुम्का जाने के लिए प्रत्येक मजदूर को चार हजार रुपये किराया देना पड़ रहा है। जबकि हरिद्वार से दुम्का का ट्रेन से किराया प्रति व्यक्ति 335 रुपये किराया पड़ता है। वहीं, सोनभद्र जाने वाले मजदूरों को प्रति व्यक्ति साढ़े पांच हजार रुपये किराया देना पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें